Ticker

10/recent/ticker-posts

सेवा सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, ऋतु खंडूड़ी व गणेश जोशी रहे मौजूद


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान करते ऋतु खंडूड़ी और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी


सेवा सप्ताह के तहत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सम्मान, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी रहे मौजूद

गणेश जोशी के जन्मदिवस पर जनसेवा को समर्पित कार्यक्रम, मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं को किया गया सम्मानित

देहरादून, 27 जनवरी 2026।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस (31 जनवरी) के अवसर पर जनसेवा की भावना को समर्पित “सेवा सप्ताह” के अंतर्गत आज हाथीबड़कला स्थित कैंप कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी एवं कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रतिभाग किया और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व सहायिकाओं को सम्मानित कर उनके योगदान की सराहना की।


आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज की आधारशिला: गणेश जोशी

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि मातृ एवं शिशु कल्याण, पोषण तथा प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का योगदान अतुलनीय है।
उन्होंने बताया कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को पठन-पाठन एवं खेल सामग्री उपलब्ध कराई जा चुकी है। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का कार्य केवल दायित्व नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण की सेवा है।


देश की भावी पीढ़ी की प्रथम गुरु हैं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां: ऋतु खंडूड़ी

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु भूषण खंडूड़ी ने कहा कि मातृ शक्ति द्वारा किया गया प्रत्येक कार्य समाज के लिए कल्याणकारी होता है। उन्होंने आंगनबाड़ी एवं आशा कार्यकत्रियों को देश की भावी पीढ़ी की प्रथम गुरु बताते हुए कहा कि इनके बिना सामाजिक विकास की कल्पना अधूरी है।
उन्होंने अपेक्षा की कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां बच्चों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के सम्मान, सुरक्षा एवं सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

25 से 31 जनवरी तक मनाया जा रहा सेवा सप्ताह

उल्लेखनीय है कि कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के जन्मदिवस के अवसर पर 25 से 31 जनवरी तक मसूरी विधानसभा क्षेत्र में “सेवा सप्ताह” मनाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत विभिन्न जनसेवा एवं सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी, निर्मला जोशी, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, मंडल अध्यक्ष राजीव गुरुंग, वंदना बिष्ट, संध्या थापा, ज्योति कोटिया, पूनम नौटियाल, लक्ष्मण सिंह रावत, समीर डोभाल, निर्मला थापा, अनीता सक्सेना, भावना चौधरी सहित बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां एवं सहायिकाएं उपस्थित रहीं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ