Ticker

10/recent/ticker-posts

पौड़ी गढ़वाल में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पद हेतु आवेदन आमंत्रित

 

District Government Advocate Recruitment Pauri Garhwal


पौड़ी गढ़वाल में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) पद हेतु आवेदन आमंत्रित, 05 मार्च 2026 अंतिम तिथि

पौड़ी गढ़वाल, 18 फरवरी 2026। जनपद पौड़ी गढ़वाल में जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के पद पर आबद्ध किए जाने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। इस संबंध में विधि परामर्शी निदेशिका के अंतर्गत नया पैनल तैयार किया जाएगा, जिसके लिए योग्य अधिवक्ताओं से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

ये भी देखें: देहरादून: प्रतिभा थपलियाल को विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी ने किया सम्मानित

पौड़ी में जिला स्तरीय पत्रकार समिति बैठक, मार्च में सम्मेलन

अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक और पात्र अधिवक्ता निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन 05 मार्च 2026 की सायं 05:00 बजे तक प्रस्तुत कर सकते हैं। सभी आवेदन विधि परामर्शी निदेशिका में वर्णित शर्तों के अनुरूप होने अनिवार्य हैं।

उन्होंने अधिवक्ताओं से समयसीमा का विशेष ध्यान रखते हुए आवेदन प्रस्तुत करने की अपील की है। साथ ही आवेदन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित कार्यालय से संपर्क करने को कहा गया है।

यह नियुक्ति प्रक्रिया जनपद स्तर पर विधिक कार्यों के प्रभावी संचालन के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ