Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार बार एसोसिएशन ने उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव में अजय कुमार पंत को दिया समर्थन

कोटद्वार: उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव में अजय कुमार पंत को मिला बार एसोसिएशन का खुला समर्थन

Uttarakhand Bar Council Election Kotdwar

कोटद्वार। उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में बार एसोसिएशन कोटद्वार ने अपने पूर्व अध्यक्ष अजय कुमार पंत को खुला समर्थन देने की घोषणा की है। एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए उन्हें प्रथम वरीयता का मत देने का आह्वान किया है।

बार एसोसिएशन कोटद्वार की सचिव रनजीत कौर द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि अजय कुमार पंत पूर्व में एसोसिएशन के अध्यक्ष रह चुके हैं और अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा तथा संगठन को मजबूत बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उनके अनुभव, सक्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए एसोसिएशन ने उन्हें समर्थन देने का निर्णय लिया है।


पत्र में सभी अधिवक्ताओं से अपील की गई है कि वे उत्तराखण्ड बार काउंसिल चुनाव में अजय कुमार पंत के पक्ष में अपना मत देकर उन्हें विजयी बनाने में सहयोग करें। एसोसिएशन के इस निर्णय के बाद चुनावी माहौल और अधिक सक्रिय हो गया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ