मेरुड़ा न्याय पंचायत में बहुउद्देश्यीय शिविर, 44 शिकायतें दर्ज, 251 लाभार्थियों को मिला योजनाओं का लाभ
अपर सचिव पंचायतीराज ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
शिविर के दौरान 44 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं 251 पात्र लाभार्थियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
अधिकारियों ने सुनी समस्याएं
गुरुवार को आयोजित शिविर में अपर सचिव पंचायतीराज श्याम सिंह ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई मामलों का तत्काल समाधान किया तथा शेष शिकायतों के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए।
ये भी देखें: कोटद्वार में पुलिस अलर्ट, कानून-व्यवस्था को लेकर सख़्त चौकसी
अपर सचिव ने कहा कि राज्य सरकार का यह अभियान ग्रामीण क्षेत्रों में सरकार की योजनाओं और सेवाओं को सीधे आमजन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को योजनाओं से जोड़ा जाए।
23 विभागों के लगाए गए स्टॉल
शिविर में 23 विभागों के स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और पात्र लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान किया गया।
इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख रणवीर सजवाण, ज्येष्ठ उप प्रमुख सुरेन्द्र नेगी, एसडीओ कालागढ़ टाइगर रिजर्व लैंसडाउन शिप्रा वर्मा, अधिशासी अभियंता लोनिवि विवेक कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बीरेंद्र भट्ट, जिला पंचायतीराज अधिकारी जितेंद्र कुमार, खंड विकास अधिकारी रवि सैनी, ग्राम प्रधान मेरुड़ा सुनीता देवी सहित अन्य अधिकारी एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।


0 टिप्पणियाँ