
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यमकेश्वर महाविद्यालय निरीक्षण करते हुए
यमकेश्वर महाविद्यालय का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया निरीक्षण, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
पौड़ी गढ़वाल न्यूज़ | 07 फरवरी 2025
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पौड़ी जनपद के यमकेश्वर स्थित महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महाविद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही उन्होंने ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ महाराज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने महाविद्यालय में उपलब्ध शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं की जानकारी ली तथा शिक्षा के समग्र विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थान समाज निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और इनके सुदृढ़ीकरण से युवाओं को बेहतर भविष्य मिलेगा।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय विधायक रेनू बिष्ट, अन्य जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, महाविद्यालय प्रशासन एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।



0 टिप्पणियाँ