मनोज नौडियाल
रुड़की। देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस सेवा सप्ताह के अवसर पर सेवा पखवाड़े के अन्तर्गत गीता कार्की (झबरेडा विधानसभा) ने झबरेडा ग्रामीण मंडल के आंगनबाड़ी केंद्र में जाकर बच्चों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहिनों एवं गर्भवती महिलाओं को फल वितरित किए।
ये भी पढ़ें: भक्त दर्शन राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में NSS इंडक्शन प्रोग्राम" का आयोजन! देखें
गीता ने बताया कि उन्होंने यह आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लिया हुआ है गीता प्रतिदिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहिनों को योगाभ्यास कराती हैं ताकि बहिनें स्वस्थ रहें अपने अपने दायित्वों का निर्वहन भली भांति कर सकें और बच्चों को अपना स्नेह प्रदान करतीं हैं कमजोर एवं कुपोषित बच्चों की लिस्ट बनाकर आंगनबाड़ी कार्यकत्री बहिनों से आग्रह करते हुए डॉ को दिखाने के लिए प्रेरित करती हैं।
गीता का कहना है कि उन्हें सेवा कार्य करने की ये प्रेरणा बचपन से अपनी मां से मिली है, मां को सेवा करते देखती थी तो मन में बहुत सारे प्रश्न आते थे इन सवालों का समाधान मां करती थी और सेवा कार्य के लिए प्रेरित करतीं थीं गोद ली हुई आंगनबाड़ी केंद्र में प्रतिदिन जाती हैं और कुछ न कुछ ज्ञान वर्धक जानकारियां देती रहती हैं!!!


0 टिप्पणियाँ