Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में किसान सलाहकार समिति ब्लॉक अध्यक्ष सुखपाल शाह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक! देखें

 


मनोज नौडियाल

कोटद्वार। कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा परियोजना अंतर्गत बी एफ ए सी किसान सूचना केंद्र कोटद्वार में किसान सलाहकार समिति ब्लॉक अध्यक्ष सुखपाल शाह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक हुई। जिसमें समिति के सभी सदस्य उपस्थित हुए। इस अवसर पर कृषि विभाग के ब्लॉक दुगड्डा प्रभारी ओमनाथ व बीटीएम शशि मोहन बिंजोला ने कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा समिति में कई प्रस्ताव पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: हरिद्वार ग्रामीण पहुंच कर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हजाराग्रांट से भाजपा की महिला प्रत्याशी सर्वजीत कौर के पक्ष में मतदान की अपील! देखें

जिसमें कृषि उद्यान पशुपालन पुरस्कार पर चर्चा प्रदर्शनी कार्यक्रम पर चर्चा भ्रमण कार्यक्रम पर चर्चा स्वयं सहायता समूह पर चर्चा ईकेवाईसी पर चर्चा केसीसी कार्ड पर चर्चा हुई तथा किसानों के हित के लिए कई प्रस्ताव समिति ने पास किए इस अवसर पर ओम नाथ ने कहा कि सरकार की ओर से 50% से 80 परसेंट तक किसानों को कृषि यंत्र दे रहे हैं। 


इस अवसर पर किसान सलाहकार समिति के अध्यक्ष सुखपाल शाह ने किसानों से कहां सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का कृषक लाभ उठाएं व 30 सितंबर से पहले पहले पीएम किसान सम्मान निधि का ईकेवाईसी जरूर करवा लें इस अवसर पर रेशम विभाग से गिरीश चंद ने भी विभाग द्वारा चलाई जा रही योजना के बारे में जानकारी दी।

इस अवसर पर प्रगतिशील कृषक प्रेम सिंह रावत, सुरेंद्र सिंह पवार, नयन सिंह बिष्ट, लव किशोर शर्मा, ओम चंद आर्य, जगमोहन सिंह, इंद्रजीत, राजेश्वरी देवी, शोभा देवी, माया देवी, किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष चंद्रमोहन, राजेंद्र सिंह चौहान, गोविंद सिंह आदि बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे!!!

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ