मनोज नौडियाल
जयहरीखाल। महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत प्रथम सेमेस्टर के छात्र-छात्राओ के लिए "NSS इंडक्शन प्रोग्राम" का आयोजन कराया गया, जिसके अन्तर्गत समस्त छात्र-छात्राओं को "राष्ट्रीय सेवा योजना" से जुड़े समस्त सामाजिक कार्यों की जानकारी दी गई ।
ये भी पढ़ें: कृषि मंत्री गणेश जोशी ने लखनऊ में सीएम योगी आदित्यनाथ से की शिष्टाचार भेंट! देखें
कार्यक्रम का संचालन एन एस एस प्रभारी डॉ डी सी मिश्रा द्वारा किया गया और कहा गया की " सामाजिक सेवा द्वारा व्यक्तित्व विकास, सामाजिक और नागरिक दायित्व के विकास की भावना, आपातकालीन परिस्थिति का सामना करने की क्षमता का विकास आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।
NSS की सह प्रभारी श्रीमती गुंजन आर्या ने सिद्धांत वाक्य "मैं नहीं परंतु आप" का सार बताते हुए समस्त छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना का प्रतीक चिह्न, बैज एवं निर्धारित कार्यक्रम नियमित एवं विशेष शिविर की जानकारी दी।
अन्त में प्रभारी प्राचार्य प्रो डॉ एस पी मधवाल द्वारा छात्र - छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रति प्रेरित किया गया!!!


0 टिप्पणियाँ