Ticker

10/recent/ticker-posts

कोटद्वार में हर साल 31 जनवरी को होगा सनेह बर्ड फेस्टिवल | Uttarakhand Bird Festival News 2026

 

Sneh Bird Festival Kotdwar Uttarakhand Bird Tourism


कोटद्वार में हर साल 31 जनवरी को आयोजित हो ‘सनेह बर्ड फेस्टिवल’

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मुख्यमंत्री के समक्ष रखा प्रस्ताव

कोटद्वार | 07 फरवरी 2026

कोटद्वार को प्रदेश के प्रमुख बर्ड टूरिज्म डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं कोटद्वार विधायक श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने सनेह बर्ड फेस्टिवल को प्रतिवर्ष 31 जनवरी को नियमित रूप से आयोजित किए जाने का प्रस्ताव रखा है।

गत दिनों कोटद्वार में आयोजित सनेह बर्ड फेस्टिवल के दौरान उन्होंने यह प्रस्ताव मंच से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समक्ष रखा था। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि यदि इस महोत्सव को एक स्थायी वार्षिक आयोजन का स्वरूप दिया जाए, तो इससे देश-विदेश के पक्षी प्रेमियों, प्रकृति शोधकर्ताओं एवं पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकेगा।

वन एवं पर्यटन विभाग के वार्षिक कैलेंडर में शामिल करने का सुझाव

श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने सुझाव दिया कि सनेह बर्ड फेस्टिवल को उत्तराखंड सरकार के वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के आधिकारिक वार्षिक कैलेंडर में सम्मिलित किया जाए। इससे पर्यटक एवं बर्ड वॉचर्स पहले से ही अपनी यात्रा की योजना बना सकेंगे और कोटद्वार को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिलेगी।

ये भी देखें: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यमकेश्वर महाविद्यालय का किया निरीक्षण, पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

अधिकारियों के साथ हुई सकारात्मक चर्चा

उन्होंने जानकारी दी कि इस विषय पर आज जिम कॉर्बेट नेशनल पार्क के निदेशक साकेत बडोला एवं प्रभागीय वनाधिकारी, लैंसडौन जीवन मोहन दगारे के साथ सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई है। बैठक में सनेह बर्ड फेस्टिवल को और अधिक व्यवस्थित, आकर्षक एवं प्रभावी बनाने को लेकर कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी।

वेबसाइट, लोगो और बुनियादी सुविधाओं के विकास पर जोर

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि सनेह बर्ड फेस्टिवल के लिए

  • एक समर्पित आधिकारिक वेबसाइट,

  • आधिकारिक लोगो,

  • पर्यटकों एवं पक्षी प्रेमियों की सुविधा हेतु वॉच टावर, दूरबीन, सूचना पटल,

  • तथा अन्य आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

साथ ही, आयोजन के राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचार-प्रसार के लिए भी ठोस कदम उठाए जाएंगे।


स्थानीय रोजगार और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी प्रस्तावों पर शीघ्र विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर उसे अमल में लाया जाए। उन्होंने कहा कि वन विभाग एवं पर्यटन विभाग के संयुक्त प्रयासों से यह उत्सव न केवल पर्यटकों को आकर्षित करेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि सनेह बर्ड फेस्टिवल के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं प्रकृति के प्रति जन-जागरूकता को नई दिशा मिलेगी।

31 जनवरी को कोटद्वार की पहचान बनेगा सनेह बर्ड फेस्टिवल

श्रीमती ऋतु खण्डूडी भूषण ने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में प्रत्येक वर्ष 31 जनवरी को कोटद्वार में सनेह बर्ड फेस्टिवल भव्य रूप से आयोजित होगा और यह उत्तराखंड की प्रमुख पर्यावरणीय एवं पर्यटन गतिविधियों में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित करेगा।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ