![]() |
| Kotdwar gas cylinder seizure LPG checking campaign Pauri Garhwal administration action |
कोटद्वार में पिकअप से 35 गैस सिलेंडर बरामद, चालक पर एफआईआर दर्ज
डीएम के निर्देश पर जिलेभर में छापेमारी, दो मामलों में 9200 रुपये का जुर्माना
प्रशासन बोला – जनपद में एलपीजी की पर्याप्त उपलब्धता, अफवाहों पर न दें ध्यान
उपजिलाधिकारी संदीप कुमार के नेतृत्व में नायब तहसीलदार, बाट-माप निरीक्षक और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने सूचना मिलने पर वाहन को रोका और सिलेंडरों को जब्त कर लिया।
जिलेभर में 203 प्रतिष्ठानों की जांच
अभियान के दौरान जिले में कुल 203 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें
8 गैस गोदाम
3 पेट्रोल पंप
189 व्यावसायिक प्रतिष्ठान शामिल रहे।
जांच के दौरान अनियमितता मिलने पर दो मामलों में 4600-4600 रुपये का अर्थदंड लगाया गया, जबकि दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
श्रीनगर और अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई
श्रीनगर में सीओ पुलिस अनुज कुमार, तहसीलदार दीपक भंडारी और पूर्ति निरीक्षक विवेक कैन्तुरा की संयुक्त टीम ने एक गैस गोदाम और दो व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे दो घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए।
इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में भी निरीक्षण अभियान चलाया गया।
दुगड्डा क्षेत्र में एक पेट्रोल पंप और 16 प्रतिष्ठानों की जांच
पौड़ी क्षेत्र में 11 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
धुमाकोट व नैनीडांडा में एक गैस गोदाम और 19 प्रतिष्ठानों की जांच
चाकीसैंण क्षेत्र में 16 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण
कोट व खोलाचौरी क्षेत्र में 10 प्रतिष्ठानों की जांच
चैलूसैंण, पाबौ और लैंसडाउन क्षेत्रों में भी कई प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया।
सतपुली और नौगांवखाल क्षेत्रों में भी निरीक्षण
उपजिलाधिकारी रेखा आर्य के नेतृत्व में सतपुली क्षेत्र में 13 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। वहीं नौगांवखाल व पोखड़ा क्षेत्र में एक गैस गोदाम, दो पेट्रोल पंप और 27 प्रतिष्ठानों की जांच की गई। थलीसैंण, उफरैंखाल, रिखणीखाल और लक्ष्मणझूला क्षेत्रों में भी प्रशासन की टीमों ने निरीक्षण अभियान चलाया।
अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल में घरेलू एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सुचारू है। उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित 25 दिन की अवधि के बाद ही गैस बुकिंग कराएं।
उन्होंने चेतावनी दी कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग या गैस आपूर्ति में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।


0 टिप्पणियाँ