
Manual LPG Booking System in Pauri Garhwal
पौड़ी गढ़वाल में ऑनलाइन समस्या के कारण गैस बुकिंग अब मैनुअल, एजेंसी से सीधे कराएं बुकिंग
तकनीकी दिक्कतों के चलते व्हाट्सएप और मोबाइल एप से बुकिंग बंद, जिला पूर्ति अधिकारी ने जारी किए सभी गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर
रिपोर्ट: मनोज नौडियाल
जिला पूर्ति अधिकारी अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि व्हाट्सएप, मोबाइल एप सहित अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर तकनीकी दिक्कतों के कारण गैस बुकिंग प्रभावित हो रही थी। ऐसे में उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए अस्थायी रूप से मैनुअल बुकिंग व्यवस्था लागू की गई है।
उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी गैस बुकिंग संबंधित गैस एजेंसी के माध्यम से करा सकते हैं। गैस की आपूर्ति एजेंसियों द्वारा निर्धारित डिलीवरी प्वाइंट और डोर-टू-डोर डिलीवरी व्यवस्था के जरिए की जाएगी।
जिला पूर्ति अधिकारी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाएं और बुकिंग के बाद एजेंसी द्वारा तय तिथि पर ही गैस प्राप्त करें, ताकि वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित हो सके।
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित रूप से गैस की आपूर्ति की जा रही है। साथ ही लोगों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और अफवाहें न फैलाने की अपील की गई है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि गैस बुकिंग के लिए जनपद की विभिन्न गैस एजेंसियों के संपर्क नंबर निम्नलिखित हैं:
पोखड़ा गैस सर्विस, पोखड़ा – 7452825629, 8057912507
गढ़वाल गैस सर्विस, पौड़ी – 7409694658, 01386-262220
लैंसडौन गैस सर्विस, लैंसडौन – 9412948667, 7895646025, 9456559505
अलकनन्दा इंडेन गैस सर्विस, श्रीनगर – 01346-253898, 01346-796282
कालागढ़ गैस सर्विस, कालागढ़ – 8057912512, 9760230579, 7902010313
शिवा गैस सर्विस, सतपुली – 9761083318
दुगड्डा गैस सर्विस, दुगड्डा – 8057912505, 7455061236
भाबर इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 8057912500, 9760944314
कोटद्वार गैस सर्विस, कोटद्वार – 01382-222283, 8057912514
पदमपुर गैस सर्विस, कोटद्वार – 9634020060
सिद्धकाली इंडेन गैस सर्विस, कोटद्वार – 9690228111, 7248360224
कामाक्षी इंडेन गैस सर्विस, धुमाकोट – 8057912524, 7409171856, 7579217921, 7505901330
श्रीनगर गैस सर्विस, श्रीनगर – 9760408687
पाबौ गैस सर्विस, पाबौ– 9068559572, 8111202900
शहीद मंगत गैस सर्विस, थलीसैंण – 9027529325, 8171398702
यमकेश्वर इंडेन गैस सर्विस, यमकेश्वर – 8057912531, 7902093534
ज्वाल्पा गैस सर्विस, पौड़ी – 7895970480, 9058652585
हिमगिरी गैस सर्विस, झंडीचौड़ – 9058819309
काशीरामपुर भारत गैस ग्रामीण वितरक, कोटद्वार – 8979586924, 8445512891
मां दीवा इंडेन ग्रामीण वितरक, चौबट्टाखाल – 7668432541
नागदेवगढ़ी इंडेन ग्रामीण वितरक, सुराड़ी (चैलूसैंण) – 9548543759
विजय इंडेन ग्रामीण सर्विस, कोट (पौड़ी) – 9761697554
शिवगंगा भारत गैस सर्विस, उनेरी (रिखणीखाल) – 8860534104, 9897565257, 9818885345
लालपानी इंडेन ग्रामीण वितरक, लालपानी – 7417579613
विनसर इंडेन ग्रामीण वितरक, बूंगीधार – 9837919423, 9927115036
महानंद भारत गैस सर्विस, भौन– 9760585602, 7453993753, 9897998019

0 टिप्पणियाँ