मनोज नौडियाल
कोटद्वार। डॉ. पी. द.ब. हि. राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी सप्ताह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसके अन्तर्गत द्वितीय क्रम में 19 सितम्बर 2022 को निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शीर्षक स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी भाषा का योगदान है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
ये भी पढ़ें: कोटद्वार में किसान सलाहकार समिति ब्लॉक अध्यक्ष सुखपाल शाह की अध्यक्षता में किसानों की बैठक! देखें
कार्यक्रम की संयोजिका डॉ शोभा रावत विभाग प्रभारी हिंदी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को दृष्टिगत रखते हुए निबंध प्रतियोगिता हेतु उपरोक्त विषय को चुना गया। हिंदी भाषा के संदर्भ में जनमानस की मानसिकता को परिवर्तित करना अति आवश्यक है, स्वतंत्रता आंदोलन में हिंदी भाषा की महती भूमिका रही।
सह संयोजक डॉ. सुमन कुकरेती ने कहा कि हिंदी सप्ताह में प्रतियोगिता कराने का उद्देश्य हिंदी भाषा विमर्श के साथ हिंदी भाषा से दूरी रखने वालों को उसके महत्व से अवगत कराना भी है। महाविद्यालय की संरक्षिका प्राचार्य प्रोफेसर जानकी पंवार ने कहा कि प्रतियोगिताओं का उद्देश्य राष्ट्र के युवाओं के व्यक्तित्व का विकास करना है साथ ही अपनी मातृभाषा, राजभाषा, सम्पर्क भाषा के महत्व को पहचाना भी आवश्यक है।
निबंध प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका ने डॉ. सुरेखा घिल्डियाल समाजशास्त्र विभाग, डॉ सुमन कुकरेती हिंदी विभाग, डॉ. प्रियम अग्रवाल संस्कृत विभाग ने निभाई; जिसमें प्रकृति रावत बी.ए.प्रथम वर्ष ने तृतीय स्थान, कु. नेहा एम. ए. द्वितीय सेम ने द्वितीय स्थान, कु. प्रियंका एम.ए. द्वितीय सेम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया!!!

0 टिप्पणियाँ