![]() |
| पौड़ी पुलिस द्वारा गुलदार की खाल के साथ गिरफ्तार वन्यजीव तस्कर |
🌿 गुलदार की खाल के साथ 4 वन्यजीव तस्कर गिरफ्तार, पौड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई
चाचा-भतीजे की जोड़ी समेत चार आरोपी दबोचे
🔍 गोपनीय सूचना पर हुई कार्रवाई
प्रभारी निरीक्षक श्रीनगर एवं सीआईयू प्रभारी पौड़ी के नेतृत्व में कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में लगातार होटल, ढाबों व संदिग्ध स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस को गोपनीय सूचना मिली कि श्रीनगर स्थित एक होटल में कुछ वन्य जीव तस्कर ठहरे हुए हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने श्रीनगर के होटलों में सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान होटल के एक कमरे से चार संदिग्धों को पकड़ा गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक गुलदार की खाल बरामद की गई।
🐆 गुलदार संरक्षित वन्य जीव, अपराध गंभीर
गुलदार (Leopard) संरक्षित वन्य जीव है और उसकी खाल का अवैध रूप से रखा जाना या तस्करी किया जाना गंभीर अपराध की श्रेणी में आता है। पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।
ये भी देखें: कण्वाश्रम में योग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन, स्वामी विश्वपाल जयन्त बोले – योग मानसिक शांति और आत्मानुशासन का आधार
📝 पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा
पुलिस पूरे प्रकरण की हर पहलू से जांच कर रही है।
⚖️ पंजीकृत अभियोग
वीडियो:
👥 गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
सफरी लाल पुत्र सेठ दाम, निवासी ग्राम चापड़, हरेटीखाल पट्टी तल्ला नागपुर, जनपद रुद्रप्रयाग
बसंतू लाल पुत्र बरदास, निवासी ग्राम चापड़, हरेटीखाल पट्टी तल्ला नागपुर, जनपद रुद्रप्रयाग
सुरजन पुत्र जलमदास, निवासी मल्याकोट, पट्टी नैलचामी, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल
रोशन लाल पुत्र बचन दास, निवासी दाट, पट्टी दुगमदार, थाना घनसाली, जनपद टिहरी गढ़वाल
🚨 पुलिस का सख्त संदेश
पौड़ी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वन्य जीवों की तस्करी व अवैध शिकार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस टीम
1. उपनिरीक्षक रणजीत तोमर
2. उपनिरीक्षक मुकेश भट्ट
3. मुख्य आरक्षी हर्षवर्धन राणा
4. आरक्षी मुकेश आर्या- सीआईयू
5. आरक्षी पंकज शर्मा
6. आरक्षी हरदयाल सिंह पवांर
7. आरक्षी प्रवीन पुरी
फॉरेस्ट टीम
1. मनमोहन रावत
2. आरक्षी रोहित कुमार
3. आरक्षी जगदीश नेगी

0 टिप्पणियाँ