![]() |
| Inter College Yamkeshwar Building Inauguration |
भौतिक विकास के साथ संस्कारयुक्त शिक्षा से होगा राष्ट्र निर्माण : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
सेवा, सुशासन और विकास सरकार का मूल मंत्र : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
पौड़ी गढ़वाल | 06 फरवरी 2026
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद स्थित इंटर कॉलेज यमकेश्वर के नवनिर्मित दो मंजिला भवन का उद्घाटन गुरुवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने यमकेश्वर स्थित प्राचीन शिव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया द्वारा दोनों मुख्यमंत्रियों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय के नवनिर्मित भवन का अवलोकन किया।
शिक्षा केवल भौतिक विकास नहीं, संस्कार निर्माण का माध्यम : मुख्यमंत्री योगी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भौतिक विकास जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं है, बल्कि यह तात्कालिक आवश्यकताओं की पूर्ति का माध्यम मात्र है। उन्होंने कहा कि विद्यालय केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों को भी नई पीढ़ी तक पहुंचाएं।
उन्होंने गुरुकुल परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि यह पद्धति व्यक्ति को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और सक्षम बनाती थी। मुख्यमंत्री योगी ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति का जिक्र करते हुए कहा कि इसमें व्यवहारिक शिक्षा और कौशल विकास पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिस तरह भवन की गुणवत्ता सुनिश्चित की गई है, उसी तरह शिक्षा की गुणवत्ता भी सर्वोच्च होनी चाहिए।
ये भी देखें: उत्तराखंड में शुरू होगी सहकारिता आधारित भारत टैक्सी सेवा | डॉ. धन सिंह रावत
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा में नवाचार से गांवों का कायाकल्प होगा और पलायन जैसी समस्याओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा। आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए दूसरों पर निर्भरता छोड़नी होगी।
योगी आदित्यनाथ देश के सुशासन और सुरक्षा के प्रेरणास्रोत : मुख्यमंत्री धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज देश में सुरक्षा, सुशासन और विकास के प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्रवासियों के लिए गर्व का विषय है कि योगी आदित्यनाथ ने इसी क्षेत्र में अपना बचपन बिताया और आज देश के सशक्त नेतृत्वकर्ता हैं।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि विद्या मनुष्य का सबसे बड़ा आभूषण है। शिक्षा केवल रोजगार तक सीमित नहीं, बल्कि संस्कार, चेतना और नैतिकता का आधार है। उन्होंने बताया कि पिछले चार वर्षों में उत्तराखंड सरकार ने 28 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी रोजगार प्रदान किए हैं।
वीडियो न्यूज़:
जनप्रतिनिधियों ने रखी मांगें
ये भी देखें: पौड़ी में छात्र–छात्राओं को किशोर न्याय अधिनियम व पॉक्सो कानून की जानकारी | Child Rights Awareness Pauri
मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
इस अवसर पर दोनों मुख्यमंत्रियों ने विद्यालय के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित विद्यार्थियों में नमन रावत (कक्षा 6), हर्ष चौहान (कक्षा 7), आरती चौहान (कक्षा 8), सचिन बडोला (कक्षा 9), कु. दीपाली (कक्षा 10), अभिषेक बडोला (कक्षा 11) एवं कुं. पल्लवी (कक्षा 12) शामिल रहे।
कार्यक्रम में रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत, कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, विधायक रेनू बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष राजगौरव नौटियाल, जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार, अपर जिलाधिकारी अनिल गर्ब्याल, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रणजीत सिंह, प्रधानाचार्य मनमोहन सिंह रौतेला सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।




0 टिप्पणियाँ